फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो को गोली लगी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। टिमकिया गांव में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान गोली चलने से एक पक्ष का एक युवक व एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानी पुलिस के अनुसार टिमकिया गांव निवासी विवेक उर्फ बंटी का काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चला आ रहा है। अधिकारियों के आदेश पर बृहस्पतिवार को कानूनगो केपी सिंह जमीन की डोलबंदी कराने गए थे। इसके बाद कानूनगो वापस आ गए। शाम को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं, ब्रजभूषण पक्ष की ओर से चली गोली लगने से विवेक उर्फ बंटी घायल हो गया। वहीं, कुछ दूर खड़ा ग्रामीण अशोक भी गोली लगने से घायल हो गया। इस पर परिजनों ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें