फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर पति को जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। डिफेंस एंकलेव निवासी गौरव राघव पुत्र महेश राघव यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क है। गौरव ने बताया कि 2014 में उसकी शादी दिल्ली के करावल नगर निवासी राधा के साथ हुई थी। दंपति के बीच कई साल से विवाद चल रहा है। युवक ने बताया कि शुक्रवार को वह बैंक से घर लौटा तो उसकी पत्नी ने उसे चाय दी। जिसे पीते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके पिता उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसे जहर दिया गया था। पीड़ित ने अपनी पत्नी के खिलाफ चाय में जहर देकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि दंपति के बीच कई साल विवाद चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ कई थानों में मारपीट सहित अन्य मामलों में केस दर्ज कराए हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी राधा, उसके भाई सतपाल और भाभी आशा के खिलाफ रिपोर्ट की है। वहीं पत्नी का कहना है कि उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें