दौराला। सकौती गांव में दो दिन पूर्व हुई कहासुनी को लेकर तीन युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा और उसका सिर फोड़ दिया। घायल युवक ने तीनों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव सकौती निवासी सरफराज की दो दिन पहले गांव निवासी तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर बुधवार को उन्होंने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। हमलावरों ने सरफराज का सिर फोड़ दिया। मारपीट में घायल युवक को उसके परिजनों ने दौराला सीएचसी में उपचार दिलाया। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ दौराला थाने में मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।