फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मवाना। बूढ़ा पीर के पास मंगलवार देर रात एक युवक ने बुरी नीयत से बच्ची को ईख में खींचने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिस पर युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने मामले की जानकारी ली। मोहल्ला काबली गेट निवासी बच्ची को नगर के ही एक युवक ने बूढ़ा पीर के पास ईख के खेत में खींच लिया। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि बच्ची का शोर सुनकर मौके पर भीड़ पहुंच गई। भीड़ को देखकर युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। परिजनों की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन युवक नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में बच्ची के परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें