खरखौद। ग्राम घोसीपुर स्थित बंद पड़ी आइस फैक्ट्री से विद्युत मीटर समेत अन्य सामान चोरी हो गया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी नासिर पुत्र जिया उल हक के अनुसार घोसीपुर स्थित उसकी मैसर्स एनएस आइस फैक्ट्री है। उसमें बिजली का कनेक्शन सहित काफी सामान पड़ा हुआ है। एक वर्ष से बंद पड़ी फैक्ट्री में 23 अप्रैल 2018 को स्वामी फैक्ट्री पहुंचा। वहां से मीटर समेत लोहे का काफी सामान चोरी हुआ मिला। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसमें पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, इस बाबत एसएसआई रवि चंद्रवाल ने बताया कि उक्त आइस फैक्ट्री में एक वर्ष पहले पुलिस-प्रशासन ने छापा मारकर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया था। जहां पुलिस ने फैक्ट्री में तोड़फोड़ करके मीट को वहीं दबा दिया था। उसी समय से फैक्ट्री बंद पड़ी है।