फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)।
जिला किन्नौर के भावानगर थाने के तहत दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के अनुसार रिकांगपिओ डिपो की बस रात को शिमला से काजा की ओर जा रही थी। इस दौरान एक यात्री शौच के उतरा और गहरी खाई में जा गिरा। वीरवार रात करीब 2.30 बजे शिमला-काजा रात्रि बस नंबर एचपी 25ए 1265 में सफर कर रहे समेज मिज (32) निवासी ओडिशा के साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

समेज तरंडा मंदिर के पास शौच करने के लिए बस से उतर गया। काफी देर बाद वह वापस बस में नहीं आया। बस में लोगों को शक हुआ कि कहीं वो ढांक से तो नहीं गिरा होगा। इसकी सूचना पुलिस थाना भावानगर को दी गई। रात को ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच और युवक की तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चला। सुबह होने पर स्थानीय पुलिस ने तलाश फिर शुरू की। इस दौरान ढांक में झाड़ियों के बीच युवक का शव मिला। पुलिस थाना भावानगर में धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। दूसरा हादसा कड़छम वांगटू पावर हाउस में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल बास्पा लिमिटेड के 1000 मेगावाट बिजली पावर हाउस कार्य स्थल पर रमेश कुमार (40) पुत्र छोगू राम निवासी गांव व डाकघर सलूणी, जिला चंबा की काम करते हुए अचानक गिरने से मौत हो गई। रमेश कंपनी में क्रेन ऑपरेटर था। पावर हाउस के अंदर शुक्रवार को काम करते हुए अचानक उसका पैर फिसला और वह 40 फीट नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिंदल संजीवनी अस्पताल छोलतू लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। उधर, एसडीपीओ भावानगर मनोज कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें