फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपित से हथियारों के बल पर लूटपाट, हजारों की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति से हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवर लूटे
विज्ञापन

खरखौदा। रविवार को गर्भवती पत्नी को चिकित्सक के यहां से दिखाकर लौट रहे दंपति को अपाचे सवार तीन बदमाशों ने अतराड़ा बवनपुरा मार्ग पर हथियारों के बल पर रोक लिया तथा गर्भवती महिला को गन प्वाइंट पर लेकर दोनों से करीब 20 हजार रुपये की नकदी दो मोबाइल, सोने के जेवर सहित लाखों रुपये का सामान लूट लिया। बाद में बदमाश बाइक की चाबी लेकर भाग गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दी। लेकिन पुलिस मामले को दबाए रही।
विज्ञापन

गांव बवनपुरा निवासी युधिष्ठिर शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा रविवार को अपनी गर्भवती पत्नी काजल को बाइक से हापुड़ स्थित एक निजी चिकित्सक से इलाज कराने के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान शाम को जब युवक अतराडा बवनपुरा रोड स्थित नटपुरा गांव के सामने पहुंचा तो वहां रास्ते में पहले से ही खडे अपाचे सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक रोकते ही अपाचे सवार दो बदमाश बाइक से उतरे तथा युधिष्ठिर की पत्नी काजल को गन प्वाइंट पर ले लिया। बाद में बदमाशों ने युधिष्ठिर से 20 हजार की नगदी, जरूरी कागजात, मोबाइल व उसकी पत्नी काजल से सोने का मंगल सूत्र, मोबाइल, कानों के कुंडल, तीन सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाश बाइक की चाभी भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर घटना स्थल का मुआयना भी किया। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। लेकिन पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। देर शाम तक भी पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस मामले में जब एसपी देहात राजेश कुमार सिंह से बात की गयी तो थाना पुलिस द्वारा एसी किसी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें