फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से सुमित जाट औरमोनू जाट के नाम से बीस लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर/मेरठ। जेल में बंद कुख्यातों मोनू व सुमित जाट के नाम से एक व्यापारी के पास चिट्ठी भेजकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इस धमकी भरे पत्र के साथ 315 बोर का कारतूस भी भेजा गया है। व्यापारी का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के प्रीत विहार निवासी विपिन कंसल पुत्र हरि प्रकाश कंसल किठौर क्षेत्र के हसनपुर गांव में बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं। विपिन ने बताया कि शनिवार को वह अपने मकान पर थे। दुकान पर उनका बेटा निकुंश उर्फ निक्कू था। शाम करीब 5:30 बजे काले रंग की स्पेलेंडर बाइक पर एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और नौकर भूषण निवासी अमरपुर को बुलाकर उससे व्हाइट सीमेंट के बारे में पूछा। तभी वह नकाबपोश भूषण को एक लिफाफा देकर वहां से यह कहकर निकल गया कि इसे विपिन कंसल को दे देना।
लिफाफा खोलते ही उड़े होश
भूषण ने यह लिफाफा निकुंश को दिया तो उसे खोलते ही निकुंश के होश उड़ गए। लिफाफे मेें पत्र के साथ 315 बोर का जिंदा कारतूस था। जानकारी पर विपिन भी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने तीन दिन के अंदर 20 लाख रुपये न देने पर बेटों को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

थाने पहुंची शिकायत
इस संबंध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऋषि प्रधान, महावीर प्रधान, रामवीर खटाना, राम अवतार अग्रवाल, विनोद कंसल, जयवीर, संदीप, करण गुर्जुर, बाबू कंसल, अंशु, जितेंद्र गुप्ता आदि पीड़ित के साथ पुलिस से मिले। किठौर एसओ प्रमोद गौतम के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
दुकान के बाहर लगाना लाल कपड़ा
चिट्ठी में धमकी दी गई कि अगर वह अपने बेटे रोहित और निक्कू की सलामती चाहता है तो तीन दिन में पैसा भेज देना। पैसा गांव के बाहर एक प्लांट के पास गड्ढे में रखने की बात भी लिखी है। पुलिस को न बताने की बात कही। दुकान के बाहर लाल कपड़ा लगाने की बात कही, ताकि वह समझ जाए कि पैसा मिल जाएगा।
पुलिस टीम को लगाया
कुख्यातों के नाम से चिट्ठी और एक कारतूस भेजा गया है। व्यापारी की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगाए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस टीम को लगाया है। -राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें