कंकरखेड़ा। पुलिस के अनुसार मोहल्ला रामनगर निवासी 16 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर अंकुर पुत्र रोहताश का 30 अप्रैल को अपहरण हो गया था। किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में शनिवार को पुलिस के हत्थे मन्नू नाम का आरोपी चढ़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संभावना है कि इसी आरोपी ने किशोर का अपहरण किया था। इंस्पेक्टर मन्नु ने यह भी बताया है कि उसने उस दिन अंकुर को समोसे भी खिलाए थे और उसे उसके साथ कई लोगों ने देखा भी था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।