फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने खडे छोटे हाथी में से तिरपाल काट कोल्डड्रिंक, तेल आदि हजारों रुपये का सामान चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। आकांक्षा कुंज निवासी विनीत रस्तोगी पुत्र बालकिशन की ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक छोटा हाथी बीती चार मई की देर रात मेरठ से माल लेकर आया था। रात्रि में लेबर नहीं होने के चलते माल लदे वाहन को घर के सामने खड़ा करा दिया था। रात में उक्त वाहन की तिरपाल काटकर तीन कपडे़ की गठिया, कोल्ड ड्रिंक की पेटी तथा तेल के टिन आदि चोरी कर लिये। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मवाना। गांव जई निवासी सोनू पुत्र छंग्गा ने थाने की शादी गांव सठला निवासी सतवीर पुत्र महासिंह से हुई। बीती तीन मई को उसकी मां उसकी बहन को ससुराल गांव सठला छोड़ने पहुंची। उस समय उसका पति, देवर, ननदोई तथा ससुर घर पर थे। उन्होंने गालीगलौज करके मारपीट शुरू कर दी। इससे उसकी मां और बहन घायल हो गईं। पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। उसने बताया कि पति सतवीर सिंह, देवर प्रवीण कुमार, ननदोई पालू तथा ससुर महासिंह के खिलाफ जान को खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें