फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने दुल्हन के हत्यारोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने दुल्हन के हत्यारोपियों को दबोचा
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। हाइवे पर लूटपाट के दौरान हुई दुल्हन की हत्या का मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने मोदीनगर के दो और जानी का एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया हैं। यह गिरोह हाइवे पर लूट की वारदात करता है। गिरोह का सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। दुल्हन व उसके परिवार से लुटा हुआ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।
यह खुली वारदात
एनएच-58 पर दुल्हन की सजी गाड़ी बदमाशों ने लूट के लिए निशाना बनाई थी। दुल्हन की हत्या का मामला लखनऊ तक गूंज गया था। इस मामले में लगी एसटीएफ ने मंगलवार को मोदीनगर निवासी अक्षय, धीरज और एक बदमाश जानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह हाइवे पर लूट की वारदात करते हैं। लूट की खातिर ही उन्होंने दुल्हन की सजी गाड़ी को निशाना बनाया था। हत्या करने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन

यहां से बनी प्लानिंग
गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर लौटते समय दूल्हे शाहजेब और दुल्हन महविश परवीन ने परतापुर स्थित दीपक होटल पर खाना खाया था। वहां से बदमाश उनकी गाड़ी के पीछे लगे थे। बदमाशों को होटल से जानकारी हुई थी कि दुल्हन की गाड़ी में कोई शस्त्र लाइसेंस भी नहीं है, जोकि उनका विरोध कर सके। मौका देखकर बदमाशों ने हाइवे पर ओवरटेक कर दुल्हन की गाड़ी रोकी और वारदात को अंजाम दिया।
यह हुई थी वारदात
मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी शाहजेब और महविश परवीन निवासी गांव नाहल मसूरी गाजियाबाद का 27 अप्रैल को निकाह हुआ था। शाहजेब अपनी दुल्हन को विदा कराकर स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर लेकर आ रहे थे। दौराला थानाक्षेत्र के मटौर गांव के सामने बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकी। सजी कार, जेवर और दो लाख कैश लूटने के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गिरोह का सरगना फरार
इस गैंग का सरगना मोदीनगर का निवासी है। वह हाल में ही लूट के मामले में जेल से छूटकर आया था। जो फिलहाल फरार है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनके गिरोह का टारगेट हाइवे पर होता था। वह रोजाना लूटपाट करते थे। इस वारदात को खोलने में दौराला पुलिस, क्राइम ब्रांच व एसटीएफ टीम ने संयुक्त वर्क किया। लुटा हुआ फोन भी बरामद हुआ है।
सर्विलांस पर मिली कामयाबी
दुल्हन की हत्या और लूटपाट में पुलिस ने कई नंबर सर्विलांस पर लगाए थे, जिन पर पुलिस को कामयाबी मिली। मोदीनगर का एक बदमाश अन्य बदमाशों से बात कर रहा था। ये सभी नंबर पकड़ में आ गए थे। वहीं, दुल्हन की सजी कार परतापुर इलाके में मिलने के बाद अंदेशा जताया गया था कि बदमाश लोकल या गाजियाबाद जिले के हो सकते हैं।
विज्ञापन

परिचित पर भी जताया शक
इस वारदात में जांच दुल्हन के गांव के एक युवक पर टिकी हुई थी। उसका कहना था कि दुल्हन के परिवार के एक करीबी ने इस वारदात की पटकथा रची। सटीक मुखबिरी के बाद वारदात को अंजाम दिया। एसटीएफ की जांच में उसका नाम अभी तक सामने नहीं आया। हालांकि अभी एसटीएफ उसकी भी जांच करने का दावा कर रही है।

खास बातें:
दौराला में हाइवे पर लूट की खातिर मार दी थी दुल्हन
मोदीनगर के दो और जानी का एक बदमाश गिरफ्तार
गैंग का सरगना हत्थे नहीं चढ़ा, लूट का माल मिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें