फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटौरा रोड पर टयूवैल पर नहा रहे समुदाय विशेष के युवकों ने साइकिल से गांव वापस लौट रही छात्रा का पीछा किया तथा फब्तियां कसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन

पुलिस ने पांच युवकों को पूछताछ के लिए उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
ग्राम अटौरा रोड से साइकिल से गांव लौट रही छात्रा के साथ ट्यूबवेल पर नहा रहे समुदाय विशेष के युवकों ने पीछा कर छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को दबोच उनकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के ग्राम निवासी छात्रा साइकिल पर स्कूल से लौट रही थी। अटौरा मार्ग पर समुदाय विशेष के लोगों के यहां बारात में आए युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। बाद में युवक उसका पीछा करने लगे। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस बीच ग्रामीणों का गुस्सा युवकों पर फूट पड़ा। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये और युवक को दबोच लिया। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। एचसीपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। और वे युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति पर मारपीट का आरोप
मवाना। ग्राम मीवा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी रामराज के पास हुई थी। हालांकि उसके पहले पति से उसे छोड़ दिया। बाद में उसकी शादी ग्राम बागडपुर निवासी युवक के साथ करा दी गई। महिला के अनुसार उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें