फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व गंगनहर में डूबी युवती का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। अटेरना गांव से पांच दिन पूर्व गंगनहर के पुल से कूदी युवती का बृहस्पतिवार को भी पता नहीं चल सका। युवती के परिजन और पुलिस गंगनहर में तलाश करने में जुटे हैं। हालांकि कोई पता नहीं चल सका। परिजन अटेरना से नानू गंगनहर पुल और भोला झाल तक युवती की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूधिया को गोली मारने की तहरीर नहीं दी
सरधना। ग्राम झिटकरी निवासी दूधिया चाहते को बुधवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। चाहते कस्बे में दूूध सप्लाई करके गांव लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने आईएमएस गुरुकुल के निकट उस पर फायरिंग कर दी। सरधना से विधायक संगीत सोम के कार्यालय से कार्यकर्ताओं संग विनोद कुशावली अपने गांव लौट रहे थे। गाड़ी आती देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। विनोद ने घायल चाहते को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में चौबीस घंटे बाद भी चाहते और उसके परिजनों की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें