फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव में ढाई माह पूर्व नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के एक गांव में ढाई माह पूर्व नाबालिग घर में अकेली थी। गांव के युवक राजेंद्र ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े तो आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पीड़ित की मां ने उक्त युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी के घर दबिश दे रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें