फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना गंगनहर पुल से छह दिन पूर्व डूबे पवन का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

गंगनहर पुल से सेल्फी लेने के दौरान छह दिन पूर्व मंगलवार को ब्रह्मपुरी निवासी पवन का चौबीस घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने इस मामले में पवन के दोस्त सोनू एवं दो युवतियों पर पवन को गंगनहर में डूबो देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर लिखा-पढ़ी कर गंगनहर में डूबे पवन की तलाश शुरू कर दी। पवन का छह दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गंगनहर पुल से छह दिन पूर्व डूबे 22 वर्षीय पवन पुत्र नत्थू का रविवार को भी सुराग नहीं लग सका। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी पवन पुत्र नत्थू मंगलवार को अपने दोस्त गाजियाबाद निवासी सोनू व कंकरखेड़ा निवासी दो युवतियों के साथ सरधना क्षेत्र में घूमने आया था। इसी दौरान सरधना गंगनहर पुल पर सेल्फी लेने के दौरान वह गंगनहर में डूब गया। परिजनों ने थाने पर पहुंचकर दोस्तों पर पवन को गंगनहर में डूबने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पवन की मां धनेश, पिता नत्थू, बुआ सविता, कल्लू, बबलू, अशोक आदि पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवतियों और सोनू को बुलाया सोनू तो थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गंगनहर में डूबे पवन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें