फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में भाई समेत तीन पर जानलेवा हमला

Sun, 25 Mar 2018 07:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गगहा थानाक्षेत्र के मझगांवा में जमीन के विवाद में रविवार को दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। छोटे भाई ने 70 वर्षीय बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और नाती पर भी हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां भाई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर उनकी हालत स्थिर बता रहे हैं।
विज्ञापन


मझगांवा निवासी जुमाद्दीन (70) की दो बेटियां जरीना और गजला हैं। जमीन का हिस्सा इन्हीं दोनों बेटियों को ही उन्होंने दिया है। जुमाद्दीन का उनके भाई शिराजुद्दीन से जमीन के लिए विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह दोनों परिवारों में इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि शिराजुद्दीन ने धारदार हथियार से जुमाद्दीन पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आईं उनकी पत्नी तैबुद्दीन और नाती पर भी हमला कर घायल कर दिया।

मारपीट होता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच बचाव कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जुमाद्दीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य दो का स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें