मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार सुबह जंगल गई थी। इस दौरान वहां पहले से खड़े अरविंद पुत्र बनफूल और विकास पुत्र काली चरण ने तमंचा दिखाकर उसे खेत में खींच लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस पर परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विकास और अरविंद के बहनोई गौरव पुत्र श्रीपाल को हिरासत में ले लिया। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। उधर, शनिवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और समझौता करने की बात कही, लेकिन एसओ ने मुकदमा दर्ज होने की बात कहते हुए फैसले को मानने से इंकार कर दिया।