मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अपहरण के बाद दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार के अनुसार बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा सोमवार शाम अपनी मां के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आयी थी। मां-बेटी एक गांव से पास ही दूसरे गांव पैदल जा रही थीं। इस दौरान गांव के पहचान के युवक ने छात्र को गांव में छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया था। आरोप है कि युवक ने छात्रा का अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
घटना का करीब तीन घंटे बाद पता चला, तो पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के घर पर जाकर बखेड़ा कर दिया। एसओ ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक कन्छित पुत्र वेदप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एसीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।
खास बातें:
भावनपुर थाना क्षेत्र में मां के साथ आई थी शादी समारोह में
गांव के युवक ने बाइक से किया अपहरण, नामजद केस दर्ज