कंकरखेड़ा। करनाल हाईवे स्थित एक विवाह मंडप में शनिवार रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बारात में आएं कुछ युवक मोबाइल से युवतियों के फोटो खींचने लगे। युवतियों ने विरोध किया तो शोर सुनकर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि पुलिस मौके पर भी गई थी, लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।