फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिठलोकर के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से की कब्रिस्तान की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पिठलोकर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर गांव के कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की हैं। आरोप लगाया कि गाटा संख्या-180 ए, 191 ख, 192, 193, 194, 196, 1552, 1687 व 1551 तहसील के अभिलेख में कब्रिस्तान की भूमि हैं। गांव के कुछ लोग कब्रिस्तान की इस भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। वह फर्जी तरीके से कब्रिस्तान की जमीन दूसरों को बेच रहे हैं। गांव निवासी राजा ठाकुर, सब्बीर अली, शराफत खलील, नदीम, मुदस्सिर आदि ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन द्वारा कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही कब्रिस्तान की भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेचने वालों के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें