सरधना। कपसाड़ गांव में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में बृहस्पतिवार सुबह विवाद हो गया। गांव निवासी गौरव पुत्र बिजेंद्र व सोनू पुत्र प्रेमपाल और विकास पुत्र रामभूल गांव में ही अपनी भूमि में रास्ते के एक तरफ दीवार का निर्माण करा रहे हैं। दूसरे पक्ष से हरिओम व श्रीओम पुत्रगण नेमचंद दीवार का निर्माण गलत तरीके से करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले के लोग जमा हुए और दीवार का सही जगह निर्माण होने की बात कही। इसके बाद गौरव पक्ष ने दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। इस पर हरिओम पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने सलावा चौकी प्रभारी दिव्य प्रताप चौहान को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।