फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना पुलिस के कब्जे से छूटा भागा जानलेवा हमले का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव निवासी जानलेवा हमले का आरोपी शनिवार सुबह पुलिस के कब्जे से छूट भागा। पुलिसकर्मियों ने उसका दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुुटी है। पुलिस का कहना है कि वह किसी अन्य की सिफारिश में थाने पहुंचा था। उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह भाग खड़ा हुआ।
मुल्हैड़ा निवासी दिलशाद पुत्र मुनसब ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर अपने ही गांव के नफीस पुत्र इंशाद एवं साजिद पुत्र यामीन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि नफीस पुत्र इंशाद एवं साजिद पुत्र यामीन ने शुक्रवार दोपहर में तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। उस पर तमंचे से फायर भी किया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दिलशाद की तहरीर पर पुलिस ने नफीस और साजिद के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। चर्चा है कि साजिद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका, लेकिन नफीस को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह थाने में पुलिसकर्मियों से इजाजत लेकर लघुशंका के लिए बाहर निकला। इस पर वह भाग निकला। वहीं, पुलिस का कहना है कि नफीस के खिलाफ दिलशाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। नफीस को अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी नहीं थी। वह किसी अन्य की सिफारिश में थाने आया था। उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस उसे भागते देख मामले को समझ पाती तो वह काफी दूर जा चुका था। आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल संदिग्ध रूप से थाने से भागे नफीस की तलाश में भी पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुल्हैड़ा निवासी दिलशाद पुत्र मुनसब ने गांव के ही नफीस और साजिद के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी शनिवार सुबह अन्य किसी व्यक्ति की सिफारिश करने थाने के बाहर ही पहुंचा था। उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह भाग निकला। जब तक पुलिस को उसके भागने का पता चला तो वह दूर जा चुका था। पुलिस ने नफीस की तलाश की लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। नफीस के थाने से भाग जाने की चर्चा निराधार है।-धर्मेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष सरधना
मुख्य बातें
मुल्हैड़ा निवासी ग्रामीण पर तमंचे से किया था हमला
पुलिसकर्मियों के पीछा करने पर पकड़ में नहीं आ सका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें