फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रछौती मे एक दबंग व्यक्ति ने तालाब पर कब्जा कर मकान बनाने की कोशिश की जिसे तहसील से आई एक टीम ने निर्माण कार्य ध्वस्थ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में एक ग्रामीण ने तालाब पर कब्जा कर मकान बनाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील मवाना और पुलिस ने निर्माण कार्य रोककर ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

गांव रछौती में काफी बड़ा तालाब है। सरकार का निर्देश है कि तालाब की जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकेगा। गिरते भूजल स्तर की समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा तालाबों की खुुदाई कर उनमें पानी भरवाया जा रहा है। जिससे भूजल स्तर ऊपर उठ सके। ग्रामीण फैयाज पुत्र बशीर आदि ने डीएम को पत्र देकर शिकायत की कि गांव के ही खालिद पुत्र जहीर हसन ने तालाब का मिट्टी से भराव करके उस पर मकान बनाना शुरू कर दिया है। इस पर एसडीएम मवाना ने तहसील मवाना से एक टीम ग्राम रछौती भेजी। टीम ने मुंडाली पुलिस को साथ लेकर निर्माण कार्य रोककर उसे ध्वस्त कर दिया। खालिद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई अवैध कब्जा करने का प्रयास करेगा या फिर कब्जा कर रखा है वह मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें