कार सवारों ने युवक पर की फायरिंग, मारपीट
- पीड़ित ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में कार सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। पीड़ित युवक की डंडो से पिटाई भी की गई। नगर पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला साठा के नेहरू नगर निवासी पुनीत शर्मा पुत्र बालकिशन शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बाइक में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान डीएवी स्कूल के मैदान में उसको आकाश नाम के युवक ने रोक लिया। उसी दौरान एक स्कार्पियो कार सवार तीन युवक भी वहां पहुंच गए। आरोपी आकाश ने कार सवार युवक का नाम नीरज भारद्वाज लेते हुए कुछ कहा, जिसके बाद कार सवारों ने उस पर फायरिंग कर उसकी डंडो से पिटाई कर दी। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आकाश व नीरज भारद्वाज समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।