फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर लेट के मामले में पुलिस का बडा खेल, चोरी की धाराओं में किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

ग्राम अतराड़ा के जंगल में शुक्रवार रात्रि नेशनल हाईवे पर मिट्टी डाल रहे डंपर चालक को कार सवार बदमाशों ने बंधक बनाकर मुंडाली थाना क्षेत्र में डाल दिया था। वह गंभीर हालत में शनिवार को खरखौदा थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामला हापुड़ देहात का बताया। उधर, आला अधिकारी खरखौदा पुलिस द्वारा शनिवार रात्रि में ही रिपोर्ट दर्ज करने का दावा करते रहे। हालांकि खरखौदा पुलिस ने रविवार शाम को रिपोर्ट चोरी में दर्ज की।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल निवासी मनु कंसट्रक्शन कंपनी के मालिक मनोज पुत्र दीवान चंद के डंपर पर पंजाब के पठानकोट निवासी बच्चन सिंह चालक है। वह कैली से हापुड़ के बीच में निर्माणाधीन बाईपास पर मिट्टी डाल रहा है। इस समय मिट्टी अतराड़ा के जंगल से लाई जा रही थी। शुक्रवार रात्रि में बच्चन सिंह मिट्टी लाने के लिए अतराड़ा के निकट पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने डंपर को ओवरटेक करके रुकवा लिया था। उन्होंने बच्चन सिंह को बंधक बनाकर कार में डाल लिया था तथा बदमाश डंपर को लूट कर ले गए थे। बदमाशों ने डंपर चालक को मारपीट कर मुंडाली थाना क्षेत्र में डाल दिया था। किसी तरह बंधनमुक्त होकर चालक ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी थी। सूचना पाकर सीओ किठौर एवं पुलिस मौके पर पहुंची थी। वह मामला हापुड़ देहात क्षेत्र का बताकर चली आई थी। शनिवार को डंपर स्वामी घायल चालक को लेकर फिर से खरखौदा थाना पहुंचा था। जिसमें पुलिस ने चोरी की तहरीर ले ली थी। हालांकि अधिकारी खरखौदा पुलिस द्वारा लूट की रिपोर्ट दर्ज करने का दावा करते रहे। पुलिस ने रविवार शाम को रिपोर्ट चोरी में दर्ज की। बदमाशों द्वारा की गई पिटाई सेचालक की पांच पसली फ्रैक्चर हो गई हैं। उसके चेहरे पर भी चोट है।
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले लूट में दर्ज करना चाहिए था। यदि खरखौदा पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो गलत है। इसे लूट में ही तरमीम किया जाएगा।- राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें