फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में इनामी कुख्यात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में इनामी कुख्यात घायल
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर की थी फायरिंग
कुख्यात के पैर में लगी गोली, आरोपी पर 25 से अधिक मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
वेस्ट यूपी के कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना 25 हजार का कुख्यात इनामी इश्तकार पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जबकि दो अन्य फायरिंग कर फरार हो गये। पक ड़े गये बदमाश के पास से सेंट्रो कार और तमंचा बरामद हुआ है। उस पर हत्या, डकैती समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस लाइन में एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि खिवाई निवासी कुख्यात इश्तकार क्षेत्र में अपने साथियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। 21 मार्च की रात सूचना मिली कि सेंट्रो कार में सवार कुछ बदमाश लूट करने जा रहे हैं। सरधना मार्ग पर सीओ सरधना पंकज सिंह और एसओ सरूरपुर सतीश कुमार ने घेराबंदी तो सेंट्रो सवार बदमाशों ने सरूरपुर थाने की जीप पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसओ सरूरपुर और हर्रा चौकी इंचार्ज ने पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो ईख के खेत में घुसकर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि घायल ने अपना नाम इश्तकार पुत्र यामीन निवासी खिवाई थाना सरूरपुर बताया। मौके से बिना नंबर की सेंट्रो कार, एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि कार चोरी की है। फरार बदमाश इरफान और आदिल निवासी खिवाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


डकैती के दौरान की थी हत्या
एसएसपी के मुताबिक पकड़ा गया इश्तकार पुलिस पर फायरिंग की वारदात में सरूरपुर से फरार था। जानी, मुंडाली और सरधना से भी वांछित था। तीन माह पहले मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में डकैती की वारदात में भी वांछित था। उस पर 25 हजार का इनाम था। वह मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के अलावा हरियाणा में भी लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे चुका है। पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। एक व्यापारी की डकैती के दौरान हत्या भी इसी बदमाश ने की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें