फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नगर में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मद्रासन बस्ती में मचा हड़कंप, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। शराब की तस्करी के लिए बदनाम जवाहर नगर की मद्रासन बस्ती में रविवार रात सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में कंकरखेड़ा और दौराला पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान शराब की एक दर्जन से ज्यादा पेटियों के अलावा एक घर से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मौके से दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा ने बताया कि मौके से चुटिया पुत्र परमल, सोनिया पत्नी साहिल व शबनम पत्नी नूर निवासी जवाहर नगर को पकड़ा गया है। जवाहर नगर और मद्रासन बस्ती लंबे समय से अवैध शराब के धंधे को लेकर बदनाम है। दर्जनों बार पुलिस यहां पर दबिश देकर भारी संख्या में अवैध शराब बरामद कर चुकी है। दर्जनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद इसके यह जगह कभी नशामुक्त नहीं हुई। सीओ ने फिर से छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। अधिकतर आरोपी पुलिस के पहुंचते ही घरों से भाग गए। इस दौरान कई लोगों ने पुलिस से कहा कि यहां पर पुलिस कभी-कभी छापेमारी करने आती है। अगर रोजाना पुलिस चेकिंग करे तब जाकर यहां से अवैध शराब का धंधा बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें