फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों की आड़ में देह व्यापार का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर और शास्त्रीनगर में एक दर्जन से अधिक ब्यूटी पार्लरों की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस धंधे को चलाने के लिए स्थानीय पुलिस ने उनकी सेटिंग होती है। इससे पहले भी कई पार्लरों में यह देह व्यापार होता पकड़ा गया था। जिसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। गंगानगर में पूर्व महापौर के रिश्तेदार के पार्लर में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। इसमें गंगानगर पुलिस को दूर रखा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गंगानगर में भाजपा नेता के रिश्तेदार नितिन अहलूवालिया के साथ एक कांग्रेस नेता भी शामिल है। दोनों ने पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर खोला, जिसकी आड़ में गंगानगर में सेक्स रैकेट चलता था। एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की थाना प्रभारी आसमां माजिद का कहना कि गंगानगर में ब्यूटी पार्लरों में ओर ऐसे धंधे चल रहे होंगे, जिनकी जांच होना जरूरी है। नितिन अहलूवालियां का एक और ब्यूटी पार्लर होना बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर के कई घरों में ब्यूटी पार्लर चलाने के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इसको लेकर शास्त्रीनगर में इंश्योरेंस मैनेजर और उसकी पत्नी की हत्या तक हो चुकी है। पुलिस ने पार्लर में एक अधिकारी को पकड़कर जेल भेजा था। आरोप था कि अधिकारी ने ही यह पार्लर पार्टनरशिप में खोला हुआ था। जहां पर सेक्स रैकेट का धंधा चलता पकड़ा गया। इसके अलावा भी गंगानगर और शास्त्रीनगर में कई सेक्स रैकेट चलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें