कंकरखेड़ा। लकी ड्रॉ में सफारी कार निकलने का लालच देकर एक व्यक्ति से 6.26 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित गांव जंगेठी निवासी एसपी सिंह ने तहरीर में बताया कि करीब चार साल पूर्व उन्होंने एक कंपनी से ऑनलाइन पूजा सामग्री मंगाई थी। इस दौरान कंपनी की तरफ से उनके पास मेसेज और कूपन आया कि कंपनी के लकी ड्रॉ में आपकी 15 लाख कीमत की टाटा सफारी कार निकली है। आरोप है कि इनाम क्लेम करने के नाम पर कंपनी ने अलग-अलग खातों में अलग-अलग तिथियों में छह लाख 26 हजार रुपये जमा करा लिए। बावजूद इसके उन्हें सफारी कार नहीं मिली है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि पीड़ित ने कंपनी व उसके अधिकारियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।