मेरठ। शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर सी ब्लॉक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापामारी कर एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया है कि ब्यूटी और मसाज पार्लर की आड़ में यह धंधा चलता था।
मेडिकल पुलिस के अनुसार सी ब्लॉक में अमिताभ भारद्वाज के मकान में बुधवार को छापा मारा गया। जहां से इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह (एंटी करप्शन मेरठ), हेड क्लर्क अशोक कुमार (फर्म एंड सोसायटी रजिस्ट्रार ऑफिस मोहनपुरी), अमजद उर्फ अमन (बीए का छात्र मेरठ कॉलेज) और तीन महिलाओं को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि इस सेक्स रैकेट में इंस्पेक्टर और मकान मालिक की पार्टनरशिप थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस वाले कराते थे मसाज
शास्त्रीनगर में यह धंधा कई महीनों से चल रहा था। कई पुलिस वाले यहां पर मसाज कराते थे। लेकिन किसी ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को नहीं दी। मुखबिर की सूचना पर एसओ मेडिकल ने एक सिपाही को ग्राहक बनकर भेजा। जहां उसका मसाज कराने की आड़ में मनचाही सुविधा लेने का सौदा हुआ था। सिपाही का इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारकर इंस्पेक्टर और उससे जुड़े लोगों को दबोच लिया।
- शास्त्रीनगर सी ब्लॉक में ब्यूटी और मसाज पार्लर की आड़ में इंस्पेक्टर चलाता था पार्टनरशिप में धंधा