फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल अगस्त में प्रेम प्रसंग के चलते मंदिर में एक युवती से विवाह कर लिया था। बताया कि अब वह गांव में पत्नी के साथ खुशी से जीवन गुजार रहा है। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उसका साला अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर आया और उनकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी को अपने साथ जाने का दबाव बनाया। जबकि उसकी पत्नी ने अपने भाई के साथ जाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उनके साले ने उसे व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें