गंगानगर। थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव स्थित जाहरवीर बाबा का मंदिर है। मंदिर के पुजारी ने थाने पर की शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोग मंदिर प्रांगण में समाधि बनाना चाहते है। जिसका वे और गांव के अन्य लोग विरोध करते आ रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार देर रात तीन युवक मंदिर में पहुंचे और पुजारी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को थाने ले गई। पुजारी की तहरीर पर तीनों युवकों का चालान कर दिया गया।