मेरठ। शास्त्रीनगर में बुधवार दोपहर कार सवार तीन युवकों ने ई-रिक्शा से जा रही एक महिला को जबरन कार में खींचने की कोशिश की।
इससे पहले आरोपी युवकों ने महिला पर कमेंटबाजी की थी। जिसका विरोध करने पर यह दुस्साहस किया गया। महिला के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी युवकों की घेराबंदी का प्रयास किया तो वे फरार हो गए। महिला ने थाना मेडिकल पर अपने घर के पड़ोस में रहने वाले दो युवकों की नामजद शिकायत की। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि मारपीट का लग रहा है। जांच के बाद तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।