कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित किंग्स पार्क कॉलोनी के पीछे खाली पड़े मैदान में बंजारे तंबू लगाकर रह रहे हैं। मंगलवार देर रात दो युवकों ने शराब पीकर उत्पात मचा दिया। जिस पर लोगाें ने समझा कॉलोनी में बदमाश आ गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि राकेश नामक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ रखा था। वहीं, दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने उसे छुड़ाया और हिदायत देकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि दो बंजारे शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे।
फोटो समाचार।