मेरठ। ढबाई नगर में दो नवंबर को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को जेल में बंद एक शूटर से पूछताछ की। इस मामले में तमाम दावों के बावजूद पुलिस अफसर अभी तक किसी शूटर को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। बीते शुक्रवार को पुलिस ने इकला रसूलपुर निवासी एक छात्र से भी पूछताछ की। लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ी। पुलिस अफसरों का मानना है कि यह हत्याकांड भाड़े के शूटरों से कराया गया। लेकिन एक शूटर हत्थे नहीं चढ़ रहा है। रविवार को जेल में बंद एक शूटर के परिजन मिलाई करने पहुंचे तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी शूटर से पूछताछ की। वहीं, चर्चा है कि एक सिपाही जांच टीमों को गुमराह कर रहा है। सिपाही की भूमिका संदिग्ध मानते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच भी बैठा दी है।