मेरठ। एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने मंगलवार रात गढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी के बाद काली नदी के एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भाग निकला। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फरीद पुत्र मईनुद्ीन निवासी आड़ थाना मुंडाली है। जिसके पास से करीब दो लाख रुपये की केटीएम बाइक बरामद की है। बाइक गुरुग्राम से तीन दिन पहले चोरी हुई थी। जिसे सोतीगंज में बेचने के लिए दोनों मेरठ लाए थे।