फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद फैक्ट्री में छापा डालने पहुंचे, पहुंच गए थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बताकर खाद फैक्ट्री में छापा डालने पहुंचे पांच युवकों को फैक्ट्री कर्मियों ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार मंगलवार रात पांच युवक वैगन आर कार से दिल्ली रोड स्थित एक खाद बनाने की फैक्ट्री में पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री में घुसकर वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। पूछने पर उन्होंने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का सदस्य बताया। कहा कि उन्हें इस फैक्ट्री में नकली खाद बनने की सूचना मिली है। इसी सूचना पर उन्होंने छापा डाला है। ये सुनकर फैक्ट्री के कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सूचना को गलत बताया। इसी बात को लेकर युवकों और कर्मचारियों में नोकझोंक हो गई। पांचों युवकों को बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन

मिस्त्री और हलवाई निकले
सीओ के अनुसार इन युवकों ने ही टीपी नगर पुलिस को बंधक बन जाने की सूचना दी थी। पांचों युवकों ने खुद को पंजाब के एंटी करप्शन ब्यूरो का सदस्य बताया। आई कार्ड भी दिखाए। फैक्ट्री संचालक का आरोप था कि उक्त युवक उन्हें धमका रहे थे। उनका इरादा वसूली का था। पकडे़ गए युवकों में चार मोदीनगर और एक हापुड़ का है। पूछताछ में पता चला कि ये युवक असल में राज मिस्त्री, हलवाई और बिजली मेकेनिक हैं। पुलिस ने उनके आई कार्ड जब्त कर लिए। सीओ ने बताया कि इस तरह किसी को भी किसी की फैक्ट्री में छापा डालने का अधिकार नही है। पुलिस या संबंधित विभाग के अधिकारी को उसकी सूचना देनी चाहिए थी। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, पकडे़ गए आरोपियों ने दावा किया कि वे गलत नहीं है। फैक्ट्री में गलत काम होता था इसलिए उन्होंने विरोध किया। उन्होंने खुद ही पुलिस को बुलाया था।
विज्ञापन

खास बात
खुद को बताया था पांच युवकों ने एंटी करप्शन ब्यूरो से, नकली खाद बनाने की बात कही
फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बंधक बनाया, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें