फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सुरंग: आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बैंक में सुरंग का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। इस मामले में ब्रह्मपुरी, टीपी नगर और लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कुछ स्थानीय अपराधी पुलिस के रडार पर हैं। एसओ टीपी नगर ब्रिजेश शर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार रात दबिश देकर आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ हो रही है। हाल ही में जेल से छूटे कुछ बदमाशों की कुंडली भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं, पुलिस को बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

बैंक खुलते ही लॉकर देखने को लगी लाइन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित यूनाइटेड बैंक की शाखा में सुरंग का खुलासा होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से खाताधारकों की अपने लॉकर चेक करने के लिए लाइन लग गई।
ब्रह्मपुरी निवासी श्यामसुंदर अपनी पत्नी संतोष के साथ बैंक में लॉकर चेक करने पहुंचे। शाखा प्रबंधक के भरोसा जताने के बावजूद दंपति ने अपना लॉकर चेक किया। कहा कि लॉकर में उनके जीवन भर की जमा पूंजी है। शाखा प्रबंधक शांतनु मुखर्जी के अनुसार इस घटना के बाद लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग अपने लॉकर चेक करने पहुंचे थे। लेकिन जांच चलने की वजह से उन्हें लौटा दिया गया था। बृहस्पतिवार को करीब 30 लोगों ने लॉकर चेक किए और संतुष्ट होकर गए।
आईटी एक्सपर्ट हुए हैरान
मेरठ। बैंक के पांचों कंप्यूटरों से हार्ड डिस्क निकालने के मामले में रीजनल ऑफिस से पहुंची आईटी एक्सपर्ट टीम यह देखकर हैरान रह गयी कि ये हार्ड डिस्क बड़ी सफाई से निकाली गईं थी। आईटी मैनेजर मोहित पूनिया ने बताया कि चोर अपने साथ जो पेचकस लाए थे, उसे कंप्यूटर की भाषा में स्क्रू ड्राईवर कहा जाता है। हार्ड डिस्क में चार बारीक पेच होते हैं, जिन्हें कोई जानकार ही खोल सकता है। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर से भी हार्ड डिस्क निकाली गई थी। वहीं, पुलिस अंदेशा जता रही है कि सुरंग बनाने में कोई चिनाई मिस्त्री भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें