फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों का थाने में सेटिंग से सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किनौनी शुगर मिल में गुंडागर्दी करने के तीन नामजद आरोपियों ने भी बुधवार को थाना रोहटा में सेटिंग से सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एसीजेएम-10 नीरज बख्शी की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता उमेश गुर्जर और अमित गुर्जर समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मिल के गेट पर फायरिंग, गालीगलौज करने और मिल के यूनिट हेड केपी सिंह को धमकी देने का मुकदमा थाना रोहटा पर दर्ज हुआ था। बीते दो दिनों में उमेश और उसके चालक पंकज ने थाने में सरेंडर किया था। जबकि गांव किनौनी के पूर्व प्रधान अमित गुर्जर पुत्र जयराज, अमित पुत्र भूले और अमित पुत्र ओमप्रकाश बुधवार सुबह रोहटा थाने पहुंचे। वहीं, एसओ रोहटा रविंद्र पंत ने बताया कि उमेश गुर्जर की लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर उसके घर से बरामद कर थाने में जमा करा दी गई है। फायरिंग में अमित गुर्जर की लाइसेंसी रिवाल्वर प्रयोग हुई थी, जिसे बरामद किया जाएगा। आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। इस मामले में चार नामजद अभी फरार हैं।
विज्ञापन

खास बात
किनौनी मिल प्रकरण में तीनों आरोपी कोर्ट में पेश, जेल गए
पुलिस ने उमेश के घर से बरामद की लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर
डीएम को भेजी गई आरोपियों के शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें