फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल की छात्रा ने की हॉस्टल में खुदकुशी

Thu, 07 Sep 2017 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा ने पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा सुबह क्लास में पढ़ने गई लेकिन सहपाठियों से सिरदर्द की बात कहकर कमरे में लौट आई और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी दोपहर में तब हुई जब स्वीपर के खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। गार्डों को बुलाया गया तो छात्रा फंदे पर लटकती मिली। 
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर- 62 के गेल अपार्टमेंट में रहने वाले अनादि दीक्षित की इकलौती बेटी अनन्या दीक्षित ने बीती 24 अगस्त को यहां के एक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था। अनन्या के पिता अनादि रिलायंस इंडस्ट्री में इंजीनियर हैं, जबकि मां एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। अनन्या दोबारा 28 अगस्त को मेडिकल कॉलेज पहुंची थी, जहां उसे गर्ल्स हॉस्टल का कमरा नंबर 4 आवंटित किया गया था। कमरे में उसके साथ छात्रा नूपुर शर्मा और कुमारी हर्षिता भी रहती थीं।
बुधवार सुबह 7.30 बजे अनन्या दीक्षित क्लास में पढ़ने के लिए गई थी। सहपाठियों के मुताबिक करीब 7.45 बजे वह सिरदर्द की शिकायत करते हुए क्लास से बाहर आ गई। उसे नूपुर शर्मा और कुमारी हर्षिता ने आधे रास्ते तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों क्लास में लौट गईं। दोपहर करीब 12 बजे अनन्या की दोनों सहेलियां उसे लंच के लिए बुलाने उसके कमरे पर गईं तो खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। दोनों वापस चली गईं।
विज्ञापन

करीब सवा बारह बजे स्वीपर रश्मि झाड़ू लगाने के लिए कमरे पर पहुंची। दरवाजा नहीं खुला तो उसने गार्ड को बताया। गार्ड रामराज और योगेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने खिड़की का शीशा थोड़ा तोड़कर अंदर देखा तो अनन्या को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। गार्ड ने प्रिंसिपल डॉ. पुरोहित को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कॉलेज स्टाफ कमरे पर पहुंचा। दरवाजे में धक्का दिया गया तो चिटकनी खुल गई। बाद में पुलिस हॉस्टल पहुंची।
इंजीनियर पिता का रो-रोकर बुरा हाल
अनन्या के शव को नीचे उतारकर नोएडा निवासी परिवार को तुरंत सूचना दी गई। सीओ नवाबगंज विजय प्रताप यादव ने छानबीन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम करीब 5.30 बजे छात्रा के माता-पिता यहां मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों इकलौती बेटी की मौत के से टूट से गए। इंजीनियर पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस को कमरे की तलाशी में दो मोबाइल मिले। पुलिस मान रही है कि खुदकुशी की वजह मोबाइल खंगालने के बाद सामने आ सकेगी। वहीं छात्रा की अलमारी भी लॉक मिली। उसे खोलने पर जेवर व नकदी सुरक्षित मिले।
----
खुदकुशी की सूचना के बाद हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल से खुदकुशी के कारण सामने आएंगे। कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन

- विजय प्रताप सिंह, सीओ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें