फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (ब्यूरो)। राजस्व पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन नगवाण ने बताया कि 16 अगस्त की रात को ग्राम जसपुर निवासी मस्तू की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि बुधवार शाम को उसकी पत्नी और बच्चे घर पर अकेले थे, इस दौरान गांव का ही गणेश वहां धमक गया और पत्नी के साथ छेड़खानी कर मारपीट करने लगा। उसके शोर करने पर आरोपी भाग गया, जिससे महिला को काफी चोट आने पर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराना पड़ा। तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया गया। राजस्व पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें