फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हड्डियों का जखीरा, विरोध करने पर तमंचा ताना

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्खीपुरा की गली नंबर 26 में दुर्गंध से लोग बेहाल, बीमारियों की आशंका जताई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा के एक मकान में कुछ लोगों ने पशुआें की हड्डियों का ढेर जमा कर लिया है। जिससे मोहल्ले में दुर्गंध से लोग परेशान हैं। मंगलवार को कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन पर पिस्टल तान दी गई।
लक्खीपुरा के गली नंबर 26 निवासी उस्मान आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले के एक मकान के अंदर पशुओं की हड्डियां भरी हुई हैं। दो भाई इसका अवैध कारोबार करते हैं। इन हड्डियों की वजह से मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। पूरा मोहल्ला इससे परेशान है। उस्मान का आरोप है कि मंगलवार को उसने दोनों भाईयों से इस पर एतराज किया। उसने हड्डियों को मकान से हटाने को कहा तो दोनों भाई उससे मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनो वहां से गायब हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस से कहा कि मोहल्ले के अंदर इस तरह हड्डियां जमा करना गलत है। दुर्गंध की वजह से बीमारी फैल सकती हैं। लोगों ने हड्डियों को हटवाने की मांग पुलिस से की। लोगों ने शक जताया कि मकान के अंदर मिनी कमेला चल रहा है। लोगों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में खानापूरी कर चली गई। कोई कार्रवाई नहीं की गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें