मेरठ। मुंशी और एसएसआई से मारपीट के आरोपी दरोगा प्रेमप्रकाश को भावनपुर पुलिस ने सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। दरोगा की तरफ से कोर्ट में जमानत अर्जी पेश की गई। लेकिन एसीजेएम-8 रोहित सिंह ने अर्जी खारिज करते हुए दरोगा को जेल भेज दिया। एसएसपी ने अनुशासनहीनता पर दरोगा प्रेमप्रकाश को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था।