फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का रजिस्ट्री कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एमडीए परिसर स्थित सब रजिस्ट्रार प्रथम के कार्यालय में बृहस्पतिवार शाम बैनामा कराने आए एक अधिवक्ता और क्लर्क के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन

घटना के अनुसार कचहरी से एक अधिवक्ता बैनामा कराने कार्यालय आए थे। वहां कार्यरत क्लर्क लोकेश ने बैनामे के साथ पैन कार्ड न होने की बात कहते हुए बैनामे का पंजीकरण करने की कार्यवाही से इंकार कर दिया। लोकेश का आरोप है कि मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बैनामा कराने का दबाव डाला। जिसके बाद हंगामा और मारपीट करनी शुरू कर दी। जबकि अधिवक्ताओं का कहना है कि बैनामा पंजीकृत कराने के लिए अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। जब वह पूरी नहीं की गई तो उल्टे उनके साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी गई। इस मामले को लेकर सभी कर्मचारी आईजी स्टांप से मिले। जहां देर शाम तक बैठक होती रही। उसके बाद सभी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से भी शिकायत की। जहां पर निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ बैठक कर आगामी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

- बैनामा कराने को लेकर लगे आरोपों पर बिगड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें