फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा बताते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेंजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को पत्र भेजकर पड़ोसी द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। उसमें भंवर सिंह और नवाब सिंह निवासी ग्राम पलड़ा ने बताया कि पड़ोसी ने सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे कर लिया है। उसने वहां पर शौचालय का निर्माण कर दिया है। इस संबंध में पीड़ितों ने ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोगों से कई बार शिकायत की परंतु पड़ोसी किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं है। इस पर पीड़ितों डीएम से अवैध कब्जा हटवाकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गैस सब्सिडी नहीं मिलने पर डीएम को पत्र लिखा
मवाना। मोहल्ला बसी कस्बा बहसूमा निवासी सुनीत कुमार ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि पीड़ित के पिता ने एलपीजी कनेक्शन ले रखा है। करीब एक साल बीतने के बावजूद उसके पिता के बैंक खाते में गैस की सब्सिडी नहीं पहुंची है। इस संबंध में एजेंसी मालिक ने संबंधित बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत करने की सलाह दी। वहां पहुंचने पर बैंक अधिकारी कहते हैं कि संबंधित गंस एजेंसी संचालक से शिकायत करें। पीड़ित का कहना कि कई बार शिकायत करने पर भी कोई हल नहीं निकल पाया है। पीड़ित ने आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें