फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से मारपीट करने वाले रोजगार सेवक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान से मारपीट करने वाले रोजगार सेवक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

22 नवंबर को हुई थी वारदात, तहरीर मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया/पीलीभीत। फर्जी तरीके से भुगतान करने को लेकर खंड विकास अधिकारी से की गई शिकायत से गुस्सा कर रोजगार सेवक द्वारा नवंबर माह में ग्राम प्रधान तुमड़िया से की गई मारपीट के मामले में डेढ़ माह बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। प्रधान से मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोजगार सेवक के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रधान ऊषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम लाहौरगंज निवासी रोजगार सेवक गुरुविंदर सिंह ने उनकी ग्राम पंचायत स्थित चक मार्ग पर फर्जी तरीके निर्माण दिखाकर भुगतान कर दिया था। इसकी उन्होंने नवंबर माह में खंड विकास अधिकारी से शिकायत की थी। 22 नवंबर 2017 को सुबह दस बजे आरोपी से इसको लेकर जानकारी की गई तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रधान ऊषा देवी को धमकी दी और मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बीच बचाव कराने आए प्रधान के पिता सुमेरलाल को फावड़े से वार कर घायल कर भाग गया। बुधवार सुबह प्रधान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। एसओ माधो सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोजगार सेवक गुरुविंदर सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें