फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया युवक पर 12 साल शोषण करने का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बा निवासी एक महिला ने क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर आरोप लगाया कि वह उसके पति के पास आता था। उसका पति शराब पीने का आदी है। इसलिए युवक ने उसके साथ संबंध बना लिये। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। महिला ने आरोपी युवक के किसी अन्य लड़की से भी संबंध बताते हुए जान को खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी। महिला का कहना है कि आरोपी उसे एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी प्रविंद्रपाल सिंह का कहना कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छात्र सभा के पक्ष में वोट मांगे
मवाना। सपा के जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने बृहस्पतिवार को एएसपीजी कॉलेज में होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए अस्सा, अकबरपुर, तखावली, रामपुर घोरिया, रहावती, दांदूपुर, खालिदपुर, देदूपुर, कौल, खाता, पिलौना एवं सकौती आदि गांव में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क किया। छात्र संघ चुनाव में समाजवादी पैनल से अध्यक्ष पद पर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष तनु शर्मा, महामंत्री आरिफ, संयुक्त सचिव राजन मोघा के लिए वोट मांगे। उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। यहां अनुज भड़ाना, अभिषेक गुर्जर, अंकित राणा, रघुप्रताप, आकाश भड़ाना, राजन मोघा, विपिन प्रधान, राहुल गुर्जर, वसीम, मनमोहन यादव एवं सेंसरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें