फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोईयां में छात्र पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव में तीन युवकों ने मिलकर पुराने विवाद के चलते एक छात्र पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लोईया गांव निवासी आकाश कृष्णानगर डौरली स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह रविवार सुबह अपने घर के बाहर पढ़ाई कर रहा था। आकाश का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सागर, कुलदीप एवं प्रताप धारदार हथियार लेकर पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर उस पर हमला कर दिया। जिससे आकाश के सिर में चोट आई है। परिजन पीड़ित को लेकर दौराला थाने पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल छात्र को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित ने दौराला पुलिस से लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें