रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में चीनी मिल रोड स्थित असिलाभार पेट्रोल पंप के करीब 20 वर्षीय युवती की हत्या कर झाड़ी में फेंकी गई लाश मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस जांच कर रही है।
गोपालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ी के बीच में एक युवती का शव देखा। कुछ ही देर में यह खबर इलाके में फैल गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर गोला पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई भी कुछ बता नहीं पाया। युवती के चेहरे पर दाईं ओर चोट और गले पर दबाने के निशान पाए गए। उसने गुलाबी रंग की समीज व सफेद सलवार पहन रखी थी। बाएं हाथ में कलावा भी था। गोला थानेदार प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद से ही स्थिति साफ हो पाएगी।