सरूरपुर। कस्बा हर्रा में मेन रोड पर निर्माणधीन मकान से चोरों ने स्टील की रेलिंग चोरी कर ली। पीड़ित हर्रा निवासी राज सिंह पुत्र आशाराम ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका मेन रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के पास मकान बन रहा है। जहां सोमवार को एक लाख रुपये कीमत की स्टील की रेलिंग लगाने के लिए लाई गई थी। रेलिंग छत पर रखी थी। सोमवार रात चोर किसी वाहन में रेलिंग लादकर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर ले ली। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बता दें कि हर्रा पुलिस चौकी पर करीब 15 दिनों से ताला पड़ा है।